बाजारों को नहीं मिल रही जाम से मुक्ति
शहर के मुख्य बाजार हों या उपबाजार जाम से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। पल पल लगने वाले इस जाम ने लोगों को राह निकलना दूभर कर दिया है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घरों से निकलने से पहले ही जाम की समस्या की चर्चा करने लगते हैं। न तो पालिका और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। जाम का मुख्य कारण बने अतिक्रमण को हटाने का कोई अभियान भी नहीं चलाया जा रहा।
जागरण संवाददाता, कासगंज: शहर के मुख्य बाजार हों या उपबाजार जाम से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। पल पल लगने वाले इस जाम ने लोगों को राह निकलना दूभर कर दिया है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घरों से निकलने से पहले ही जाम की समस्या की चर्चा करने लगते हैं। न तो पालिका और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। जाम का मुख्य कारण बने अतिक्रमण को हटाने का कोई अभियान भी नहीं चलाया जा रहा।
कासगंज नगर के बाजारों पर दृष्टिपात किया जाए तो मुख्य बाजार हों या उपबाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं। अतिक्रमण के कारण सड़कें सकरी हो गई हैं। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मुख्य बाजार नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट यहां तक की कम भीड़ वाले बाजार सहावर गेट पर भी जाम लग जाता है। नदरई गेट और सोरों गेट पर स्थिति बद से बदतर होती है। उपबाजार लक्ष्मीगंज, सब्जीमंडी, गली में भी अतिक्रमण सड़कों पर फैला हुआ है। अतिक्रमण के कारण लगने वाला जाम आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कभी कभी तो मुख्य बाजार में यह हालात हो जाते हैं कि घंटों के हिसाब से जाम लगा रहता है। जाम परेशान आम नागरिक जाम से मुक्ति चाहता है, लेकिन कुछ अतिक्रमणकारी अतिक्रमण हटाए जाने का हमेशा विरोध करते हैं और कहीं न कहीं प्रशासन के सामने आ खड़े होते हैं। जब जब अभियान चले और विरोध हुआ तब तक प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। शहर में जाम नासूर बन गया है। लोग इससे निजात पाने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की ओर निहारते हैं।
योजना तैयार चलेगा अभियान
शहर के लोगों की समस्या को महसूस किया जा रहा है। अतिक्रमण से लगने वाले जाम से निजता दिलाई जाएगी। कार्ययोजना तैयार है। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा और अतिक्रमणकारियों के साथ सख्ती की जाएगी। प्रशासन, पुलिस और पालिका की संयुक्त टीम इस कार्य को करेगी। सुनील कुमार ¨सह एसडीएम कासगंज।