तिलक कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र की दुआ
-घर-घर में मनाई गई भैया दौज, भाइयों ने बहनों को दिए उपहार।
फोटो नंबर चार -घर-घर में मनाई गई भैया दौज,
भाइयों ने बहनों को दिए उपहार
-भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया
जागरण संवाददाता, कासगंज : शुक्रवार को बहिन भाई के प्रेम का प्रतीक भैया दौज पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां चलती रहीं। बहनों ने भाइयों के तिलक कर लंबी उम्र की दुआ मांगी। भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया।
पांच दिवसीय दीपोत्सव के पांचवे दिन भाई दौज पर्व मनाया गया। सुबह से ही बहनों में पर्व को लेकर उत्साहित था। विवाहिताएं सुबह से मायके जाने की तैयारी में जुट गई, वहीं जो मायके नहीं जा सकीं। वह भाइयों का इंतजार करती नजर आई। भाइयों के लिए बहनों ने पकवान बनाए। सुबह दस बजे तक भैय्या दौज का पर्व मनाया गया। इसके बाद में दोपहर में 12 बजे मुहुर्त देख कर बहनों ने भाई के तिलक किया। इससे पहले घरों में बबूल की डाली की पूजा की गई। बहनों ने कहानी पढ़ी। भाइयों ने बहनों को उपहार के साथ में रक्षा का वचन दिया। यमुना स्नान की परंपरा को निभाने के लिए कई बहनें भाइयों के साथ में बटेश्वर, आगरा एवं मथुरा भी गई। मिठाई की दुकानों पर रही भीड़ :
भैया दौज पर मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ रही। दुकानदारों ने भी मांग को देखते हुए दुकानों को बाहर तक सजाया था। शहर की बड़ी से लेकर छोटी दुकान पर मिठाई खरीदने वालों का तांता लगा रहा। वहीं गोले की भी बिक्री हुई। बहनों ने भाइयों का तिलक कर गोला भेंट किया। शाम तक भूखी रहीं बहनें :
वहीं कई भाई बहन तिलक करने तक खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में उन बहन-भाइयों को शाम तक भूखा रहना पड़ा, जो वाहन न मिलने के कारण जाम में फंस गए। ऐसे में बहन के घर पहुंचते पहुंचते शाम हो गई। भाइयों ने बहन का तिलक करने के बाद भोजन किया।