कोविड की रोकथाम को पालिका ने बांटा चार जोन में
पालिका ने निगरानी समिति बनाई हैं। इसके नोडल अधिकारी ईओ होंगे। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी।
संवाद सहयोगी, कासगंज : कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार की रोकथाम के लिए पालिका ने शहर को चार जोन में बांटकर निगरानी समितियां बनाई हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। अधिशासी अधिकारी को समितियों के नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कोरोना संक्रमण बढ़ेगा तो लोग संक्रमित होंगे और परेशानियां बढ़ेंगी। इस सभी बातों पर गौर करते हुए डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर पालिका ने शहर को चार जोन में बांटकर निगरानी समितियां बनाई है। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। शहर में तैयार होने वाले कंटेनमेंट जोन तैयार करने के लिए निर्माण विभाग के जेई दीवान सिंह एवं उनके सहयोगी धर्मेंद्र सिंह को लगाया गया है। सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एसएफआई शैलेंद्र यादव को दी है। मुहल्ला जय-जय राम को जोन नंबर एक बनाया है, जिसमें वार्ड संख्या एक, चार, पांच, 18, 19 शामिल किए गए है। यहां केएनए संगीता गुप्ता प्रभारी होगी। इनके सहयोग के लिए अनिल कुमार टीसी को जोड़ा है। मुहल्ला नवाब जोन नंबर दो में वार्ड संख्या दो, तीन, 10, 15, 20, 22, 24, 25 शामिल किए है। यहां प्रभारी राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार को बनाया है। मुहल्ला मोहन जोन नंबर तीन के वार्ड संख्या छह, सात, आठ, 16, 17, 21 शामिल किए गए है। इनके प्रभारी जल कल विभाग के जेई हर्षवर्धन होंगे। मुहल्ला नाथूराम जोन नंबर चार में वार्ड संख्या नौ, 11, 12, 13, 14 एवं 23 को शामिल किया गया है। यहां के प्रभारी निर्माण विभाग के जेई दीवान सिंह होंगे। इन सभी के सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सफाईनायकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसी गौरव सिंह, प्रखर तोमर, यशपाल सिंह मौजूद रहे। जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर को चार जोन में बांटकर निगरानी समितियां तैयार की गई है। इनमें अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डा. लवकुश गुप्ता, ईओ