प्रेमिका के खफा होने पर इंजीनियर ने दी जान
कासगंज का युवक नोएडा में सैमसंग कंपनी में इंजीनियर था। मौके से मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका का जिक्र है।
कासगंज, संवाद सहयोगी। शहर के युवक ने नोएडा में फांसी लगा ली। वह सैमसंग कंपनी में इंजीनियर था। शव के पास स्वजन को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेमिका के खफा होने के बारे में लिखा है।
कासगंज के मुहल्ला नाथूराम निवासी देवेंद्र का पुत्र ओरस (23 वर्ष) नोएडा में सैमसंग कंपनी में इंजीनियर था। वह दो साथियों के साथ वहां सेक्टर 56 में किराए के तीन कमरों वाले फ्लैट में रहता था। कोरोना की वजह से सभी की डयूटी शिफ्ट में चल रही थी। सोमवार शाम वह फ्लैट में अकेला था। उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। रात को साथी डयूटी से लौटकर आए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो ओरस पंखे पर लटका हुआ था। मंगलवार को सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ये हे सुसाइड नोट
मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेमिका के पिता ने कुछ दिन पूर्व सुसाइड कर लिया था। वह इसके लिए उसको(ओरस) को ही दोषी मानती थी। उसने बोलना भी छोड़ दिया। इसी से क्षुब्ध होकर वह यह कदम उठा रहा है।
दो बहनों का अकेला भाई था ओरस
देवेंद्र की बड़ी बेटी कनिका आइआइएम कर रही है। छोटी बेटी सत्यांश को इसी वर्ष आइआइटी कानपुर में प्रवेश मिला है। दोनो बहनों के बीच ओरस अकेला भाई था। भाई की मौत के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उरई की एक युवती से ओरस प्रेम करता था। वह युवती उसी के साथ कानपुर से इंजीनियरिग कर रही थी। एक वर्ष जूनियर थी। लड़की के पिता शादी को तैयार नहीं थे।
- देवेंद्र, मृतक के पिता