Move to Jagran APP

महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

जासं, कासगंज: पंतजलि महिला आयोग समिति द्वारा आर्यसमाज मंदिर में नवसंवत्सर महिला सशक्तीकरण दिवस के रू

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 06:38 PM (IST)
महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर
महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

जासं, कासगंज: पंतजलि महिला आयोग समिति द्वारा आर्यसमाज मंदिर में नवसंवत्सर महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में महिला पुलिस उपनिरीक्षक इंदु वर्मा थीं।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंदु वर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष डां. मिथलेश वर्मा और पंतजलि महिला आयोग समिति की महामंत्री अलका मकीजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इंदु वर्मा ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। सेवा, खेल, व्यापार आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला हेल्पलाइन सहित अन्य ऐसी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी, जो पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. मिथलेश वर्मा और कार्यक्रम का संचालन कर रही अलका मकीजा ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज भी महिलाओं की बराबरी का अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। वक्ताओं ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाएं आज जागरूक हो गई हैं, उन्हें उनके अधिकार मिलने चाहिए। ब्रह्माकुमारी बहन सरोज ने भी अपने विचारों में महिलाओं को जिम्मेदारियों का बोध कराया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर राजीव गौतम, जेसी चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, सुनीता राजपूत, अनिल राजपूत सहित बडी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.