सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन
कासगंज संवाद सहयोगी जिले भर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कासगंज, संवाद सहयोगी: जिले भर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के सभी विकास खंडों पर कार्यक्रमों हुए। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों के खातों किसान सम्मान निधि की राशि दी गई।
पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। प्रभारी मंत्री ने सरकार योजनाओं का भी बखान किया। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी एक कुशल राज नेता और देश भक्त थे। कार्यक्रम को डीएम सीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने भी संबोधित किया। कासगंज विकास खंड कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों भाग लिया। सांसद ने कहा कि सरकार ने जिन कृषि कानूनों को लागू किया है वह पूरी तरह से सरकार के हित में हैं। किसान भ्रमित न हों। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सहित किसान मौजूद रहे।
स्टाल लगाकर किसानों को किया जागरूक
मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्हें अपनी आय दुगनी करने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को जैविक खेती करने पर बल दिया। किसानों के खाते में दी गई सम्मान निधि की राशि
जिले में एक लाख 94 हजार 111 किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि दी गई। जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि यह धनराशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि अच्छी पैदावार करने वाले किसानों को शाल उड़ाकर प्रभारी मंत्री एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया।