Move to Jagran APP

फिर बंद हुई मिल, गन्ना किसान परेशान

न्योली स्थित मिल गुरुवार को फिर से बंद हो गई। इससे किसान परेशान हो गए। शाम तक मिल के बाहर किसानों की लंबी लाइन लग चुकी थी। मिल प्रशासन द्वारा 24 घंटे में मिल में आई खराबी को दूर करने का दावा किया जा रहा है। वहीं बार-बार मिल में आ रही खराबी के चलते किसानों में रोष फैला हुआ है। पिछले दिनों जैसे-तैसे कई दिन बाद मिल का चक्का घूमा था। इसके बाद में यहां गन्ना की पिराई शुरू हुई। इधर बुधवार रात से मिल में फिर से खराबी आने लगी। रात में मिल के बाहर मौजूद किसानों की मानें तो रात में भी कई बार मिल चलते-चलते बंद हो गई। मिल बंद होने से रात से ही किसानों की लाइन लग गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:00 AM (IST)
फिर बंद हुई मिल, गन्ना किसान परेशान
फिर बंद हुई मिल, गन्ना किसान परेशान

संवाद सूत्र, सोरों : न्योली स्थित मिल गुरुवार को फिर से बंद हो गई। इससे किसान परेशान हो गए। शाम तक मिल के बाहर किसानों की लंबी लाइन लग चुकी थी। मिल प्रशासन द्वारा 24 घंटे में मिल में आई खराबी को दूर करने का दावा किया जा रहा है। वहीं बार-बार मिल में आ रही खराबी के चलते किसानों में रोष फैला हुआ है।

loksabha election banner

पिछले दिनों जैसे-तैसे कई दिन बाद मिल का चक्का घूमा था। इसके बाद में यहां गन्ना की पिराई शुरू हुई। इधर बुधवार रात से मिल में फिर से खराबी आने लगी। रात में मिल के बाहर मौजूद किसानों की मानें तो रात में भी कई बार मिल चलते-चलते बंद हो गई। मिल बंद होने से रात से ही किसानों की लाइन लग गई। बार-बार मिल बंद होने से सुबह तक यहां लंबी लाइन लग गई थी। मिल के गेट के निकट पहुंच गए जो किसान सुबह गन्ना बेचकर जाने की तैयारी कर रहे थे वो भी परेशान हो गए। इधर दोपहर तीन बजे के बाद में मिल में फिर से खराबी आ गई। मिल बंद होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। बताया जाता है बॉयलर में कोई खराबी होने से दिक्कत हुई है। मिल प्रशासन 24 घंटे के अंदर खराबी को दूर कर सुचारू करने की बात कह रहा है। इस संबंध में गन्ना अधिकारी से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.