विद्याíथयों ने प्रदर्शित किए मॉडल
जिले में पहली बार विश््व आद्र दिवस मनाया गया, दरियावगंज झील पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई
कासगंज, जागरण संवाददाता। जिले में प्रथम बार विश्व आद्र दिवस मनाया गया। दरियावगंज स्थित झील पर बच्चों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। एनसीसी कैडेट्सों, विद्याíथयों और वनस्पति विशेषज्ञों ने वनस्पति का अध्ययन किया। विद्याíथयों द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्याíथयों को प्रस्तुत किया गया।
विश्व आद्र भूमि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि दरियावगंज झील को पक्षी विहार और पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए वह सरकार से बातचीत करेंगे। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि जल संरक्षण का महत्व शीघ्र समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल का दोहन रोका जाए। सीडीओ ने पौधरोपण का आहवान किया। जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने कहा कि वैटलेंड समिति द्वारा दरियावगंज झील को एक जनपद एक ईको गंतव्य की संकल्पना के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मोबी वॉक, चित्रकला प्रतियोगिता, फेस पें¨टग, मॉड¨लग, आर्ट और क्राफ्ट प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एनआर पब्लिक स्कूल, साईं स्कूल और गंजडुंडवारा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षकों ने भाग लिया। जिला वन अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान, बनसस्पति विभाग के प्रोफेसर आरके सोलंकी, ग्राम प्रधान बाबूराम कश्यप, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।