Move to Jagran APP

पिडदान कर कांग्रेसियों ने विसर्जित कीं अस्थियां

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:05 AM (IST)
पिडदान कर कांग्रेसियों ने विसर्जित कीं अस्थियां
पिडदान कर कांग्रेसियों ने विसर्जित कीं अस्थियां

कासगंज, जागरण संवाददाता : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिले में कांग्रेसियों ने सोरों में सरकार का पिडदान किया। प्रतीकात्मक अस्थियां विसर्जित कीं।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में कांग्रेसी सोरों पहुंचे। यहां पर सरकार का प्रतीकात्मक पिडदान किया। लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अस्थियों का विसर्जन किया। आचार्य पं. चिमन दुबे ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रक्रिया संपन्न कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण एवं भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है तथा प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार द्वारा पांडित्य कर्म पर लगाए गए टैक्स को हटाने की मांग की। इस अवसर पर दीप कुमार पांडे, अमित यादव, सौरभ पाल, अमित पाठक, आकाश यादव, मदन मोहन दीक्षित, शरद पांडे, शैलेंद्र महेरे, दीपक तिवारी, दीपक उपाध्याय, शोभित गौर, राजीव तिवारी, सोनू दीक्षित, गोपाल उपाध्याय, ़फरीद, राजा सलमानी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.