Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी

सिढ़पुरा क्षेत्र में सबसे अधिक किसान परेशान हैं। विभाग को 30 जनवरी तक लक्ष्य पूर्ण करना है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 05:18 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 05:18 AM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी
धान क्रय केंद्रों पर खरीद की गति धीमी

कासगंज, संवाद सहयोगी। जिले में धान खरीद की गति अभी धीमी है। अधिकांशत: धान खरीद केंद्रों पर खरीद बहुत कम हुई है। सिढ़पुरा क्षेत्र में स्थित केंद्रों पर खरीद न होने से किसान परेशान हैं। 30 जनवरी तक विभाग को खरीद का लक्ष्य पूर्ण करना है।

loksabha election banner

प्रशासन ने जिले में धान क्रय केंद्र के लिए 15 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद विभाग के सात, पीसीएफ के सात और भारतीय खाद निगम का एक है। खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए डीएम सीपी सिंह ने इन केंद्रों को अवकाशों के दिनों में भी खोलने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों पर धान के साथ-साथ मक्का की भी खरीद हो रही है। खरीद में भारतीय खाद निगम सबसे पीछे है। बीते दो नवंबर तक इस केंद्र पर 1.54 फीसद धान की खरीद हुई थी। सिढ़पुरा क्षेत्र में स्थित धान खरीद केंद्रों पर किसान धान की बिक्री के लिए परेशान रहते हैं। धान की तोलाई नहीं हो रही है। निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा कर पाना विभाग के लिए समस्या बना हुआ है।

आबंटित लक्ष्य

खाद विभाग, 2500 मिट्रिक टन

पीसीपीएफ, 2500 मिट्रिक टन

भारतीय खाद निगम, 500 मिट्रिक टन

कुल, 5500 मिट्रिक टन 23 नवंबर तक की गई खरीद

खाद विभाग, 1700 मिट्रिक टन

पीसीपीएफ, 1800 मिट्रिक टन

भारतीय खाद निगम, 43 मिट्रिक टन बीते वर्ष की तुलना में खरीद में तेजी है। 30 जनवरी को लक्ष्य पूरा करना है। जिसे समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा।

विजय कुमार शुक्ला, जिला विपणन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.