त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति हैं श्रीराम
विहिप और बजरंग दल ने शस्त्र पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कासगंज संवाद सहयोगी। विश्व हिदू परिषद, बजरंगदल द्वारा सोमवार को पंकज पुंढीर के आवास पर विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन कर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग मंत्री विनय राज पन्नू और नगर अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने भगवान श्रीरामचंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और चित्र पर तिलक चंदन लगाकर फूलमाला अर्पित किए। जिलामंत्री सुखवीर सिंह पुंढीर एड. ने कहा कि हिदू समाज के आराध्य श्रीराम ने विजयदशमी के दिन लंकापति रावण को मारकर अधर्म पर धर्म की विजय हासिल करके समाज को एक सत्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र विजय, पंकज पुंढीर, जिला मीडिया प्रभारी अखिल पुंढीर, जिला सत्संग प्रमुख पंकज गुप्ता, नगर संयोजिक बजरंग दल अंकित जैन, जिला सह मंत्री रोरन सिंह, सुभाष चौहान, मुकुट चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू ने की।
यज्ञ में आहुति देकर की कल्याण की कामना
सेवाभारती सिरावली मंडल द्वारा आरएसएस स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में कल्याणकारी यज्ञ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. पंकज वाष्र्णेय ने बताया कि संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन किए गए हैं। कार्यक्रम संयोजक खंड विस्तारक राहुल गुरहार ने ग्रामवासियों को संघ के सामाजिक क्रियाकलापों से अवगत कराया। इस दौरान राहुल गुरहार, पप्पू शाक्य, ठाकुर इंद्रपाल सिंह, डा. बब्बी सिंह, मोहर सिंह, शेर सिंह मास्टर, ब्रजेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।