जरुरमंदों की मदद सबसे बडा पुण्य
निर्धन विद्याíथयों के लिए बांटी छात्रवृत्ति
जासं, कासगंज: ब्रजनंदन रमादेवी शैक्षिक सहायता ट्रस्ट द्वारा निर्धन विद्याíथयों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। ट्रस्ट ने प्रतिभाशाली विद्याíथयों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान 30 विद्याíथयों को 1.40 लाख रुपये की शैक्षिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर वाणिच्य संतोष कुमार थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां वाणी के चित्र के समक्ष दीप प्रच्जवलित कर अतिथि संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। प्राय: तमाम प्रतिभाशाली विद्यार्थी धन के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं और वे कुंठित होते है। उन्होंने कहा कि ब्रजनंदन रमादेवी शैक्षिक सहायता ट्रस्ट बीते एक दशक से प्रतिवर्ष विद्याíथयों को शिक्षा में आíथक मदद करता आ रहा है।ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, सचिव सुधीर अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने ट्रस्ट के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। श्रवण कुमार ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य निर्धन विद्याíथयों को शिक्षा के लिए आíथक मदद देना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ट्रस्ट द्वारा 30 विद्याíथयों को वर्ष भर की स्कूल फीस के लिए 1.40 लाख रुपये की मदद दी गई है। इस मौके पर प्रतिभाशाली विद्याíथयों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, हर्षलता अग्रवाल, विवेक अग्रवाल के अलावा सभी ट्रस्टी और शहर के गणमान्य नागरिकमौजूद रहे।