उपचुनाव की सफलता पर झूमे सपाई
जासं, कासगंज: उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता पर सपाइ
जासं, कासगंज: उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली सफलता पर सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है। बसपा कार्यकर्ताओं ने भी जीत का जश्न मनाया है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटी।
उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के परिणामों में सपा-बसपा का गठबंधन के प्रत्याशियों को मिली भारी सफलता पर सपाई और बसपाई फूले नहीं समा रहे है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष चाहत मियां के सरकूलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस मौके पर मनोज यादव, असगर खां, पप्पू, मेहंदी हसन, रब्बू खां, जाहिद, सैजाद, शकील, आफाक अहमद, शुभान शाह अमजद, सहरान, मुन्ना अंसारी, पप्पन, डा. विलाल, हनीफ शाह आदि सपाई प्रमुख रहे। इसी क्रम में बसपा के जिला कार्यालय अशोक नगर पर भी उपचुनाव पर मिली सफलता पर हर्ष जताया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने सपा-बसपा गठबंधन की जीत बताया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि यह गठबंधन रहा तो केंद्र में सपा-बसपा की सरकार बनेगी। इस दौरान डीपी राना, संजय कुशवाह, अनुज दीक्षित, पुष्पेंद्र राठौर, हनी सिंह, बौबी कश्यप, अमरपाल सिंह सोलंकी, अवनीश सोलंकी, जितेंद्र शाक्य, नाहर सिंह वर्मा, राजेंद्र गौतम, जयसिंह गौतम, शैतान सिंह भारती, जसवीर सिंह, रामवीर सिंह प्रधान, रामौतार बघेल, शिवदयाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।