राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी से बिफरे सपाई
अखिलेश पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर सपाइयों में नाराजगी, बैठक में सपा नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
संवाद सूत्र, सिढ़पुरा: समाजवादी पार्टी सिढ़पुरा की बैठक स्थानीय कार्यालय पर हुई। बैठक में भाजपा नेताओं द्वारा कुंभ मेले में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की कमजोर मानसिकता का प्रतीक बताया और लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव लक्ष्मण ¨सह ने कहा कि सपा बसपा महागठबंधन को लेकर गलत बयानबाजी की गई थी। उन्होने कहा कि अब भाजपा नेताओं की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नही की जाएगी, इस के लिए हम लोग धरना-प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन तक करेंगे और ईंट का जबाब पत्थर से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा नेताओं द्वारा टिप्पणी की गई कि वह पाप धोने आए हैं। यह उनकी कमजोर मानसिकता का प्रतीक है। बैठक में नगर अध्यक्ष मुफीद अहमद, वाहिद अली, ओमप्रकाश कश्यप, प्रवीन राठौर, दिलदार मियां, गुलफाम भाई, च्याउल हसन, अवधेश यादव, करन उपाध्याय, शादाब सिद्दीकी, आरिफ भाई, हारून सभासद, लटूरी ¨सह यादव, सोनू सोलंकी, महेश सोलंकी, अशोक यादव, शीलेनदर गौतम गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, रवी गुप्ता सहित आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।