अभ्यास वर्ग की सफलता को बनाई रणनीति
जासं, कासगंज: ¨हदू जागरण मंच की बैठक अशोक नगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में बदायूं क
जासं, कासगंज: ¨हदू जागरण मंच की बैठक अशोक नगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में बदायूं के प्रस्तावित अभ्यास वर्ग की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि आगामी प्रांतीय और अभ्यास वर्ग बदायूं में होगा। जिसके सफल आयोजन की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी से पालन करें। महामंत्री पंकज वाष्र्णेय ने कहा कि संगठन ही शक्ति का पर्याय है। सभी सगंठित रहें। जहां भी ¨हदूवादियों का उत्पीड़न हो रहा है, जानकारी एकत्रित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर अगर ¨हदूवादियों का उत्पीड़न हुआ तो यह बर्दाश्त नहीं होगा और ¨हदू जागरण मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में मनोज सोलंकी, डोरीलाल, राहुल वर्मा, महेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राहुल मिश्रा, चंद्रभान, विजय नायक, प्रदीप राजपूत, जसवीर कुमार, जितेंद्र लोधी, अनमोल ठाकुर, अरविंद वाष्र्णेय, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।