Move to Jagran APP

कासगंज में हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सड़क पर मच गई चीख-पुकार, गंगा स्नान को जा रहे थे लोग

Kasganj News फिरोजाबाद से गंगा स्नान को जा रहे थे नरौला। अतरौल मार्ग पर अलीगढ़ सीमा पर हुई दुर्घटना। सड़क हादसे में 15 बस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक गंभीर महिला को आगरा रेफर किया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Tue, 21 Mar 2023 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 02:08 PM (IST)
कासगंज में हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सड़क पर मच गई चीख-पुकार, गंगा स्नान को जा रहे थे लोग
Kasganj News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 15 घायल।

कासगंज, जागरण टीम। फिरोजाबाद से नरौरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अतरौली मार्ग स्थित अलीगढ़ सीमा पर वाहिदपुर के पास मंगलवार को तड़के दो बजे पलट गई। तेज आवाज के साथ हुई चीखपुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में से लोगों को बाहर निकाला। बस में करीब 35 यात्री थे, जिनमें 15 घायल थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर अवस्था में एक महिला को आगरा रेफर किया गया है, अन्य का जिला अस्पताल उपचार कर उन्हें सुबह आठ बजे तक छुट्टी दे दी गई।

loksabha election banner

गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र से प्राइवेट बस में सवार होकर करीब 35 श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए नरौरा जा रहे थे। मंगलवार को तड़के करीब दो बजे बस अतरौली मार्ग पर गुजर रही थी। अलीगढ़ सीमा पर गांव वाहिदपुर के पास पहिया गड्ढे में आ जाने से तीव्र गति से चल रही बस अचानक पलट गई। बस पलटने से हुई तेज आवाज और यात्रियों की चीखपुकार से वाहिदपुद और उसके आसपास के गांव नगला बंजारा, नगला खंगार, भामों आदि के ग्रामीणों की नींद खुल गई। तमाम ग्रामीण दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। वहां बस में फसे यात्रियों को निकालने के प्रयास करते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाले लोग

जानकारी होने पर ढोलना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा थाने के फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसे लोगों को खिड़की आदि तोड़कर बाहर निकाला। 15 लोग घायल थे, इनमें एक महिला की हालत गंभीर थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही उपचार किया गया। हालत में सुधार होने पर सभी को सुबह आठ बजे छुट्टी दे दी गई। इस दौरान दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी घायल और उनके साथ के श्रद्धालु घरों को लौट गए।

यह हुए घायल

  • सुशीला (55 वर्ष) देवी पत्नी मोहनलाल निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • एलान सिंह (17 वर्ष) पुत्र शंकर पाल निवासी नारखी, फिरोजाबाद
  • श्रीदेवी (25 वर्ष) पत्नी कपूर निवासी कचहरी, खैरागढ़, फिरोजाबाद
  • ममता (26 वर्ष) पत्नी विनोद निवासी महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • डोली (25 वर्ष) पुत्री राजनाथ निवासी महुआ, मक्खनपुर फिरोजाबाद
  • सोना देवी (70 वर्ष) पत्नी डालचंद निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • सुनीता (60 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद
  • गुड्डी (25 वर्ष) पत्नी बंटू निवासी सिरसागंज, फिरोजाबाद
  • सरिता (22 वर्ष) पत्नी थानसिंह निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • धन देवी 45 वर्ष) पत्नी गरजे गजराज सिंह निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • राधा (30 वर्ष) पतली देवेंद्र सिंह निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद
  • विनोद (35 वर्ष) पुत्र ओसवाल निवासी गांव हरण, भरैन, आगरा
  • संजू (33 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल निवासी अकराबाद हसनपुर, मुरसैना, फिरोजाबाद
  • सावित्री (30 वर्ष) पत्नी संजू, निवासी अकराबद हसनपुर, मुरसैना फिरोजाबाद
  • शीला देवी (55 वर्ष) पत्नी अमरनाथ निवासी नगला महुआ, मक्खनपुर, फिरोजाबाद

सुशीला देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

बस पलटने का कारण सड़क पर गड्ढे रहे हैं। पंद्रह लोग घायल हुए थे, एक महिला की हालत गंभीर थी। उसे आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उनके स्वजन आदि ने दूसरी बस की व्यवस्था कर ली थी। सभी अपने-अपने घरों को चले गए। -सौरभ दीक्षित, एसपी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.