Move to Jagran APP

किशोरियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य

न्यौली के शेरवानी इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:06 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:06 AM (IST)
किशोरियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य
किशोरियों को बताए गए अधिकार और कर्तव्य

कासगंज, संवाद सहयोगी। न्यौली के शेरवानी इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। किशोरियों को उनके अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराया गया। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोबेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव एवं संरक्षण अधिकारी ललतेश चौहान ने दीप जलाकर किया। किशोरियों से कहा गया कि वह अपने साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को छिपाए नहीं। परिवार के साथ साझा करें। अपने अधिकारों को पहचानें। डा. लायक अली खान ने कहा कि किशोर और किशोरियों के यौन प्रजनन और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। समीक्षा अधिकारी ललतेश चौहान ने कहा कि महिलाएं, युवतियां, किशोरी अपने विरुद्ध होने वाले उत्पीड़न की शिकायत पुलिस से करें। सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर काल कर पुलिस सहायता लें। अभिषेक कुमार, मनोज कुमार, मशकूर हसन, आरएस बिरले, वीके मौर्या, कुंदन सिंह, मोनू यादव, अंजलि, कुमकुम माहेश्वरी, सुनील तोमर, प्रमोद कुमार यादव, दिनकर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, रामवरन यादव मौजूद रहे।

महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

सिढ़पुरा विकास खंड के सभागार में राष्ट्रीय और ग्रामीण विकास बैंक नवार्ड द्वारा दुर्गे समाज सेवा संस्था और कल्याण स्वयं सेवा संस्थान के तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूहों के ग्रुप लीडर कार्यक्रम का हुआ। इसमें महिलाओं को सरकारी द्वारा चलाई जा रही रोजगार परख एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नवार्ड के आशुतोष आनंद, एलडीएम महेश प्रकाश ने केनरा बैंक द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। वीडीओ सरिता द्विवेदी, हरसेंद्र यादव, विनय कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.