इच्छाओं का त्याग, मोह पर काबू है आकिचन
नौवें दिन घरों में पर्यूषण महापर्व मनाया गया। ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में बचों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कासगंज, जागरण संवाददाता। सोमवार को पर्यूषण महापर्व के नौवें दिन घर-घर में आकिचन धर्म की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भजनों की धुन पर भक्तजनों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुबह जैन मंदिर में पं. ऋषभ जैन शास्त्री ने जलाभिषेक कराया। उत्तम आकिचन धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि मंदिर में कभी भी इत्र का प्रयोग न करें, ताकि इत्र की खुशबू से दूसरे श्रद्धालु के भाव न बिखरे। आकिचन हमें मोह का त्याग करना सिखाता है। आकिचन इच्छाओं पर काबू रखना सिखाता है। इससे गुणवान कर्मों मे वृद्धि भी होती है। गुस्सा, घमंड, कपट, लालच, भय, शोक एवं वासना के त्याग की सीख देते हुए कहा कि इससे आत्मा को शुद्ध बनाया जा सकता है। मोह, प्रलोभनों और परिग्रहों को छोडकर ही परम आनंद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता के आयोजक दीपक जैन, अक्षत जैन रहे। निर्णायक की भूमिका राहुल जैन, प्रवीण जैन, जय कुमार जैन ने निभाई।
नृत्य में यह रहे विजेता: एक से 12 वर्ष : नवधा जैन एवं आराध्या जैन पहले, अतिषा जैन दूसरे एवं अंविका जैन तीसरे स्थान पर। 12 वर्ष से ऊपर : यशिका जैन पहले।