राम मंदिर भाजपा के लिए सिर्फ चुनावी मुद्दा
फोटो सहित जरूरी-- फोटो नंबर एक -शिवसेना मुख्य राष्ट्रीय संगठक ने की तैयारियों की समीक्षा -मंद
फोटो सहित जरूरी--
फोटो नंबर एक -शिवसेना मुख्य राष्ट्रीय संगठक ने की तैयारियों की समीक्षा
-मंदिर के नाम पर बहुमत मांगने वाले आज बदल रहे बात
जागरण संवाददाता, कासगंज : शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने कहा है भाजपा के लिए मंदिर सिर्फ चुनावी मुद्दा है। तीन बार पूर्ण बहुमत की आड़ में इसे टालते रहे। लोकसभा में बहुमत मिला तो राज्यसभा में न होने की बात कहते हुए तीन वर्ष काट दिए। अब दोनों सदन में बहुमत है तो मंदिर के लिए फिर से विहिप को आगे कर दिया है।
24 एवं 25 को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कासगंज आए श्रीतिवारी ने कहा शिवसेना द्वारा अयोध्या में कार्यक्रम किया जा रहा है। 24 को उद्धव ठाकरे संतों का पूजन करेंगे। 25 को रामलला के दर्शन एवं पूजन करेंगे। रामलला का मंदिर बनवाने के लिए यहां रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा को चाहिए वह 2019 के चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की जगह मंदिर निर्माण कराए। जब आतंकवादियों के लिए रात भर कोर्ट खुली रह सकती है तो मंदिर के लिए इतनी तारीखें क्यों? भाजपा इससे चुनावों में फायदा लेना चाहती है। विहिप के अयोध्या कार्यक्रम पर कहा शिवसेना का कार्यक्रम पहले से तय है। बड़ी संख्या में रामभक्त जुटेंगे। यह देख भाजपा ने विहिप को आगे किया है। उनके साथ आए राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी एवं राज्य महासचिव मनोज तिवारी, राज्य सचिव शैलेंद्र शर्मा ने शिवसैनिकों का हौसला बढ़ाया। इससे पूर्व शिवसेना जिलाध्यक्ष अशोक गौड़ एवं नेत्रपाल ने इनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। विनोद गुप्ता, लकी वार्ष्णेय, अनिल सक्सैना, शोभित गौड़, मुन्नू पांडे, सूरज वर्मा, मनोज, बंटी, सुभाष आदि उपस्थित थे।