बारिश से भरभराकर गिर पड़ी पालिका मार्केट की दुकान
कासगंज संवाद सहयोगी शहर के नदरई गेट इलाके में गंदा नाला रोड पर स्थित नगर पालिका मार्केट की दुकान बारिश में भराभराकर गिर पड़ी।
कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर के नदरई गेट इलाके में गंदा नाला रोड पर स्थित नगर पालिका मार्केट की दुकान बारिश में भराभराकर गिर पड़ी। इससे भगदड़ मच गई। दुकान पर मौजूद युवक घायल हो गया। वहीं, दुकान स्वामी के हजारों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रोनिक पार्टस क्षतिग्रस्त हो गए।
गंदा नाला स्थित पालिका मार्केट की दुकान नंबर दो में सारिक इलेक्ट्रोनिक पार्टस बेचने का कार्य करता है। करीब पांच बजे दुकान की छत एवं दीवारे अचानक गिर गईं। उस समय दुकान मालिक दुकान के बाहर खड़ा था। उसकी दुकान पर नगरिया निवासी आमिर मौजूद था। वह घायल हो गया। जैसे ही तेज आवाज के साथ दुकान की छत गिरी राहगीरों में भगदड़ मच गई। घायल हुए युवक को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। जानकारी पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर सिंह साहू पहुंचे। उन्होंने पालिका की ओर से दुकान बनवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बताया कि दुकान में हजारों रुपये के इलेक्ट्रोनिक पार्टस रखे हुए थे। वो क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देर रात तक मलवा हटाने का कार्य जारी रहा। देर शाम हुई झमाझम बारिश से बदला मौसम
संवाद सहयोगी, कासगंज : गुरुवार को दोपहर तक सूरज की तपन से गर्मी का माहौल बना रहा। लोग पसीना-पसीना हो गए। देर शाम अचानक हुई बारिश से मौसम बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाजारों में कुछ देर के लिए चहल-पहल थम गई।
बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हुई बारिश के बाद लगातार गर्मी बढ़ती गई। उमस से लोग परेशान रहे। गुरुवार को सुबह से यह सिलसिला जारी हो गया। तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी सताने लगी। दोपहर बाद तक गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीतल पेय का सहारा लिया। शाम छह बजे के बाद से अचानक बादल घुमड़े और तेजी बारिश होने लगी। मौसम बदल गया। ठंडी हवा चलते लगीं। लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते लोग छाता लेकर घरों से निकले। बाजार की सड़कें जलमग्न हो गई। जगह-जगह पानी भर गया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जन जीवन प्रभावित भी हुआ। तापमान अधिकतम 34 एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।