कृष्ण जन्मष्टमी को लेकर शुरू हुई तैयारियां
बाजारों में सजी कान्हा की पोशाक और साज सजा की दुकानें 24 अगस्त को मनाया जाएगा कृष्ण जन्मष्टमी पर्व
जागरण संवाददाता, कासगंज: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस जन्मष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कान्हा की पोशाक और साज सच्जा की दर्जनों अस्थाई दुकानें सज गई हैं। मंदिरों में भी तैयारियां हो शुरू हो गई हैं। पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रहीं है।
श्रीकृष्णजन्मष्टमी पर्व 24 अगस्त को हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। शहर में मंदिरों की सजावट होगी। अस्थाई मंदिर भी सजाए जाएंगे। घरों में भी मंदिरों को सजाकर विशेष पूजा होगी और उपवास रखा जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के मुख्य बाजारों में भगवान की पोशाक, मुकुट व अन्य साज सच्जा और पूजा की सामाग्री की दर्जनों पूजा की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ रही है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पूजा व सामग्री साज सच्जा की सामग्री के अलावा उपवास से संबंधित कुटु, सिघाड़ी, समा के चावल आदि खाद्य सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। मंदिरों में भी साफ सफाई रंगाई पुताई का कार्य शुरू हो गया है।