पौधरोपण करना हरेक की जिम्मेदारी
हर व्यक्ति पौधे को रोपे तथा उसकी जिम्मेदारी अपने परिवार के सदस्य की तरह उठाए। बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण से ही रोका जा सकता है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:27 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कासगंज : कुटुंब प्रबोधन द्वारा रविवार को पौधरोपम कर लोगों को पौध आरोपण की सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि हमें परिवार के साथ मिल जुल कर रहना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करें।
आवास विकास कॉलोनी में पौधरोपण के दौरान जिला प्रभारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति पौधे को रोपे तथा उसकी जिम्मेदारी अपने परिवार के सदस्य की तरह उठाए। बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को पौधरोपण से ही रोका जा सकता है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण हरि दुबे, ज्ञान प्रकाश शर्मा, नीरज माहेश्वरी, रामकिशन, राकेश वर्मा, उमेश माहेश्वरी एवं दीपक आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें