व्यापारियों ने रोपे पौधे, युवाओं ने ली जिम्मेदारी
व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपे।
जासं, कासगंज: श्री जिला स्वर्णकार मंच के तत्वाधान में पौधारोपण का कार्यक्रम मोतीलाल किशन लाल की बगीची पर किया गया। जिसमें आम, अमरूद, नीम, अशोक, वेल, जामुन, बरगद आदि प्रजातियों के लगभग 70 पोधों को रोपित किया गया। संघ के युवाओं ने पोषण का संकल्प लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजवीर ¨सह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला संयोजक जितेन्द्र ¨सह ने कहा कि पौधरोपण कर धरती को हरा भरा किया जा सकता है । जिला महामंत्री शिवेश कुमार ¨सह ने कहा कि हम सभी को अपनी अगली पीढ़ी को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक संख्या मे पौधरोपण करते रहना चाहिए। साथ ही हमें उनकी देखभाल नित्यप्रति करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे भी हम सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम को बृज बसुंधरा को हरा-भरा बनाने के लिए सक्रिय योगदान प्रदान करते रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों द्वारा आम, अमरूद, नीम, अशोक के पौधों के अतिरिक्त गुलाब, गेंदा, वेला, सदाबहार आदि पुष्पों के पौधों का भी रोपण किया गया। इस मौके पर अभिनव कुमार, नवीन वर्मा, मनोज सोनी, राजेश रस्तोगी, मनोज वर्मा, अशुंल सोनी, प्रशांत वर्मा, अशोक वर्मा, अनुज चौहान, मुकेश वर्मा, सत्यप्रकाश गहलोत, दीपेश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।