शहर से देहात तक गूंजा पौधारोपण का संदेश
सिढ़पुरा और भरगैन में भी पौधारोपण कर छात्रों एवं शहरवासियों को पौधारोपण का संदेश दिया।
जेएनएन, कासगंज : पौधारोपण का संदेश गुरुवार को जिले भर में गूंजा। शहर में पौधरोपण किया। सिढ़पुरा और भरगैन में भी पौधारोपण कर छात्रों एवं शहरवासियों को पौधारोपण का संदेश दिया।
नगर पालिका कासगंज अध्यक्ष रजनी साहू, उनके प्रतिनिधि राजवीर सिंह साहू तथा अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता ने बीएवी इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद डागा इंटर कॉलेज तथा श्रीगणेश इंटर कॉलेज के साथ आवास विकास कॉलोनी में पौधारोपण किया।
सिढ़पुरा : ग्राम पंचायत देहली बुजुर्ग में पौधारोपण के लिए पंचवीट विकसित की गई। इसमें गुरुवार को फल, फूल व औषधि के पौधे रोपित किए गए। ग्रामीणों को पौधों की देखरेख का संकल्प दिलाया गया। सहायक विकास अधिकारी प्रदीप वशिष्ठ ने पौधों के महत्व को समझाया। बह्मानंद, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। पीपल, बरगद, आंवला के साथ छायादार वृक्ष रोपित किए गए। ग्राम प्रधान अवनीश पचौरी, अवधेश, बलवीर सिंह, अनिल, रामादेवी, सतेंद्र वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
भरगैन : राजा का रामपुर, भरगैन में हच्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। लोगों को जल संचय के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय दीक्षित, सचिव अहमद हुसैन व निदेशक आरिफ पठान ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। वक्ताओं ने कहा बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. अजय दीक्षित, डॉ. राजेश दुबे, डॉ. सुधीर यादव, विपिन कुमार, प्रतिभा शुक्ला, शोभा शर्मा, संजीव कुमार, मुनीश कुमार, शैलेंद्र, दिनेश, विपिन आदि मौजूद रहे।