विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती ट्रेन में टीटीई का अंगूठा चबाया, एसी कोच से जनरल में भेजने पर यात्री ने की मारपीट

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 06:54 PM (IST)

टीटीई ने एसी कोच में जनरल टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री को सामान्य डिब्बे में जाने को कहा, जिस ...और पढ़ें

कासगंज पुलिस की गिरफ्त में टीटीई पर हमला करने का आरोपी।

कासगंज पुलिस की गिरफ्त में टीटीई पर हमला करने का आरोपी।

जागरण संवाददाता, कासगंज। साबरमती एक्सप्रेस में एसी कोच से जनरल कोच में जाने के लिए कहने पर टीटीई के साथ अभद्रता कर उनका अंगूठा चबाकर घायल कर दिया। आरोपित को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। जनरल टिकट पर एसी कोच में यात्रा कर रहा था।

28 सितंबर को जिला हाथरस थाना के जांगीपुरा निवासी टीटीई मनोज कुमार चौहान पुत्र गोविंद सिंह की ड्यूटी साबरमती एक्सप्रेस में लखनऊ से मथुरा के लिए ट्रेन कंडक्टर के रूप में थी। जब ट्रेन गंजडुंडवारा से कासगंज की ओर चली तो एसी के ए-वन कोच में एक व्यक्ति जनरल टिकट लेकर गंजडुंडवारा से मेहसाना के लिए चढ़ गया।

टिकट चेक करने पर आरोपित ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपित की पहचान सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 38 वर्षीय इकबाल पुत्र कबीर के रूप में हुई। जब टीटीई ने उसे एसी से जनरल डिब्बे में जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया।

विरोध करने पर उसने टीटीई के बाएं हाथ के अंगूठे को मुंह से चबा लिया, जिससे हड्डी बाहर निकल आई। इस मामले में थाना जीआरपी कासगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।