193 दावेदारों ने खरीदें प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र
कासगंज संवाद सहयोगी जिले में शनिवार क प्रधान पद के लिए 193 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की।
कासगंज, संवाद सहयोगी : जिले में शनिवार क प्रधान पद के लिए 193 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 22, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 233 एवं ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 384 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
कलक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 22 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे है। जबकि कासगंज ब्लाक से ग्राम प्रधान पद पद के लिए23, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 43, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 90 नामांकन पत्र बिके। ब्लाक सहावर में ग्राम प्रधान पद के लिए 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 15, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 20, ब्लाक पटियाली में ग्राम प्रधान पद के लिए 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 33, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 60, ब्लाक अमांपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 25, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 38, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 24, ब्लाक सोरों में ग्राम प्रधान पद पद के लिए 33, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 30, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 40, ब्लाक सिढ़पुरा में ग्राम प्रधान पद के लिए 31, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 35, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 41, ब्लाक गंजडुंडवारा में ग्राम प्रधान पद के लिए 27, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 39, ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 109 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। मतदान प्रक्रिया में नहीं होनी चाहिए गड़बड़ी
कासगंज, संवाद सहयोगी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को कोविड नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने को कहा गया है।
शहर के सोरों गेट स्थित श्रीगणेश इंटर कालेज में पंचायत चुनाव को लेकर पोलिग पार्टियों में शामिल किए गए विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। अलग-अलग कमरों में 50-50 कर्मचारियों की टीम बनाकर प्रोजेक्टर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान के दौरान मतदाता के मतदेय स्थल पर प्रवेश करने से लेकर मतपत्र पर मुहर लगाकर मतदान पेटी में डालने तक की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। चुनाव सामग्री के संबंध में जानकारी दी गई है। मतदान पेटी को खोलने एवं सील करने की भी जानकारी दी। मतदान के दौरान कोविड के नियमों का सभी कर्मचारियों को पालन करना होगा एवं मतदाता को भी पालन कराना होगा। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम एके श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया है। डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, पीडी रामायण सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण से पूर्व हुई थर्मल स्क्रीनिंग
प्रशिक्षण के पहले दिन शनिवार को करीब दो सौ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण परिसर पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिन कर्मचारियों पर मास्क उपलब्ध नहीं था उन्हें मास्क दिए गए।