Move to Jagran APP

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की प्रबल दावेदारी

कासगंज संवाद सहयोगी जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सपा पूरी तरह आशावान है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 05:05 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 05:05 AM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की प्रबल दावेदारी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की प्रबल दावेदारी

कासगंज, संवाद सहयोगी : जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सपा पूरी तरह आशावान है। भाजपा पर न तो कोई दावेदार है और न पर्याप्त सदस्य संख्या। भाजपा के खेमे में असमंजस है। बसपा इस पद पर दावेदारी के लिए अभी तक सक्रिय नहीं हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर जिले की राजनीति में हलचल मची हुई है।

loksabha election banner

जिला पंचायत चुनाव के परिणाम ने सपा को बहुमत के करीब पहुंचा दिया है। 23 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 11 सदस्य सपा समर्थित विजयी हुए हैं। भाजपा के पांच, बसपा के 4 व तीन निर्दलीय विजयी हुए हैं। इस तरह सपा बहुमत के करीब है। अध्यक्ष पद के लिए उसे एक सदस्य की जरूरत है। वार्ड एक से विजयी प्रत्याशी सपा का बागी है। यह सदस्य सपा खेमे में जाता है तो उसे पार्टी की जरूरत नही होगी। भाजपा, बसपा व अन्य निर्दलीय भी बहुमत नही जुटा पाएंगे। सूत्रों के अनुसार बसपा के कई सदस्य सपा के संपर्क में हैं। ऐसी स्थिति में सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर मजबूत नजर आ रही है। उसे इस पद के लिए बहुत अधिक गठजोड़ नहीं करना होगा। हमारे पास पूर्ण बहुमत है, सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। इसको लेकर कोई संदेह नही हैं।

- देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सपा पार्टी के पास सदस्य संख्या कम है, फिर भी प्रयास किया जाएगा, जिले को अच्छा जिला पंचायत अध्यक्ष मिले।

केपी सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी हाईकमान की रणनीति और निर्देश का अनुपालन करेगी।

राजकुमार जाटव, जिला अध्यक्ष बसपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.