Move to Jagran APP

कांशीराम कालोनी की पालिका ने ली सुध

शहर के निकटवर्ती गांव ततारपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)
कांशीराम कालोनी की पालिका ने ली सुध
कांशीराम कालोनी की पालिका ने ली सुध

कांशीराम कालोनी की पालिका ने ली सुध

loksabha election banner

कासगंज, संवाद सहयोगी : कांशीराम कालोनी में अव्यवस्था की खबर दैनिक जागरण के गुरुवार के अंक में पढ़ते ही पालिका के अधिकारी कालोनी की तरफ दौड़ लिए। वहां का हाल जाना और लोगों की समस्या सुनीं। इसके बाद कालोनी में सफाई कराने के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की। आवासों की मरम्मत के लिए उनमें निवास करने वालों से ही अनुरोध किया। शहर से सटे गांव छावनी में सोमवार को इंदिरा आवास की छत गिरने से हुए हादसे के बाद दैनिक जागरण टीम ने बुधवार को कांशीराम कालोनी में पहुंचकर वहां का हाल जाना था। वहां के दयनीय आवासों और गंदगी, पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार के अंक में खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद सुबह दस बजे ही पालिका के अधिकारियों ने टीम के साथ कांशीराम कालोनी का रुख कर लिया। ईओ धर्मराज सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर सिंह साहू, जेई भगत सिंह, जलकल विभाग के वरिष्ठ लिपिक विजय राजपूत आदि ने कालोनी में पहुंचकर सफाई शुरू करा दी। नलकूप से जलापूर्ति कम हो रही थी। कर्मचारियों ने नलकूप को दुरुस्त किया। इससे कालोनी की जलापूर्ति सुचारु हो गई। आवासों में हो रही टूट-फूट को उनमें रह रहे परिवारों से ही दुरुस्त कराने का अनुरोध किया। लोगों की शिकायत पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के ईओ ने निर्देश दिए। कालानी में निवासी कर रहे लोगों से और भी समस्या की जानकारी ली। इनमें पालिका संबंधी समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिया। पालिका के अधीन नहीं है कालोनी शहर से सटे गांव ततारपुर में कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण वर्ष 2009-10 में हुआ था। तभी इसमें शहर के गरीबों को आवासों का आवंटन किया गया। तत्कालीन डीएम एवं एडीएम के मौखिक आदेश पर नगर पालिका ने सफाई और जलापूर्ति की व्यवस्थाए की। कालोनी अभी तक नगर पालिका के हैंडओवर नहीं हुई है। शुरू से लेकर अब तक इस तरह की प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में करते हैं मतदान कांशीराम कालोनी के निवासी शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में मतदान करते हैं। वैसे तो यहां ततारपुर ग्राम पंचायत लगती है। इससे, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाते हैं। इसके अलावा कालोनी में सौ फीसद लोग शहर से निवास करने पहुंचे हैं। उनके वोट शहरी क्षेत्र में भी बने हुए हैं। इस लिए निकाय चुनाव में भी वे मतदान करते हैं। कांशीराम कालोनी में नगर पालिका जलापूर्ति एवं सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए है। कांशीराम आवासीय कालोनी से संबंधित कोई भी दस्तावेज नगर पालिका में मौजूद नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर ही पालिका व्यवस्था करती है। - धर्मराज सिंह, ईओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.