Move to Jagran APP

जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्यों की संख्या 700

नवंबर में होगा जिलाध्यक्ष पद का चुनाव बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:21 AM (IST)
जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्यों की संख्या 700
जिले में भाजपा के सक्रिय सदस्यों की संख्या 700

जागरण संवाददाता, कासगंज : भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। सदस्यता अभियान पूर्ण होते ही सक्रिय सदस्यों की घोषणा कर दी। वहीं बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। साथ ही मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

loksabha election banner

सोमवार को सोरों गेट पर संपन्न भाजपा की बैठक में चुनाव प्रभारी राजा वर्मा एवं सह चुनाव प्रभारी मुकेश मांची ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान में नया कीíतमान हासिल किया है। एक दिन में 10.19 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। जिले की सदस्यता के संबंध में बताते हुए कहा कि 50 नवीन सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्य बन गए हैं। वहीं जिले में ऐसे सदस्यों की संख्या 700 पर पहुंच गई है। सक्रिय सदस्यों में से ही मंडल एवं जिले के पदाधिकारी चुने जाएंगे। नवंबर में जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, गोपाल शर्मा, नीरज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नितिन शर्मा, संजय पुंढीर, राजेश साहू, मुकेश वाष्र्णेय, बबलू ठाकुर, देवेंद्र लोधी, राकेश अग्रवाल, लालता प्रसाद, अनुपम यादव उपस्थित ते।

-------

दो बार मंडल अध्यक्ष रहने वाले नहीं लड़ेंगे चुनाव

बैठक में बताया गया कि 20 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा। जो दो बार यहां मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं, वह मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं बूथ अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया 22 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगी। बूथ अध्यक्ष के लिए सक्रिय सदस्य होना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.