रात अंधेरे में, सुबह बीती बिन पानी
जागरण संवाददाता, कासगंज: शहर के आधे हिस्से की बिजली शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अचानक चली। बिलराम फीडर पर सीटी फुंकने से पूरी रात और दोपहर तीन बजे तक सप्लाई नहीं मिल सकी। करीब 22 घंटे की कटौती से पालिका की पेयजल सप्लाई ठप रही तो समर्सेबिल भी बेकार रहे तो इनवर्टर फेल हो गए। नागरिकों को मच्छरों से जंग के बीच रात गुजारनी पड़ी, तो पानी के अभाव में महिलाओं और बच्चों को हैंडपंप तलाशने पड़ गए।
जागरण संवाददाता, कासगंज: शहर के आधे हिस्से की बिजली शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अचानक चली। बिलराम फीडर पर सीटी फुंकने से पूरी रात और दोपहर तीन बजे तक सप्लाई नहीं मिल सकी। करीब 22 घंटे की कटौती से पालिका की पेयजल सप्लाई ठप रही तो समर्सेबिल भी बेकार रहे तो इनवर्टर फेल हो गए। नागरिकों को मच्छरों से जंग के बीच रात गुजारनी पड़ी, तो पानी के अभाव में महिलाओं और बच्चों को हैंडपंप तलाशने पड़ गए।
शहर के बिलराम गेट फीडर से दुर्गा कॉलोनी, बिलराम गेट, छर्रा रोड़, दीनदयाल कॉलोनी, बड्डूनगर, चांमुडा, होलिका, भूतेश्वर समेत तमाम मोहल्लों और कॉलोनियों की सप्लाई होती है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अचानक सप्लाई बंद ठप हो गई तो गर्मी से परेशान नागरिक हर रोज की तरह आधा-एक घंटे में बिजली आने की सोचकर बैठ गए। रात आठ बजे तक सप्लाई नहीं आई तो नागरिक बैचेन हो उठे। बिजली नहीं आने की जानकारी पर बताया कि बिलराम गेट फीडर की सीटी फुंक गई है, रात नौ बजे सप्लाई आएगी। रात नौ बजे तक सप्लाई नहीं आई तो गर्मी से व्याकुल नागरिक इसकी जानकारी के लिए फीडर जा पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिजली रात दस बजे तक आने की बात बताई तो नागरिक लौट आए, उसके बाद दस, ग्यारह और 12 भी बज गए, लेकिन बिजली नहीं आई तो नागरिक मच्छरों से परेशान होकर सो गए।
सुबह नागरिक जगे तो बिजली नहीं आता देख परेशान हो गए। टंकियों में पानी समाप्त होने को था, जबकि इनवर्टर तो रात को बंद हो गए। सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई नहीं आई तो महिलाएं और बच्चे नहाने के लिए और जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी को हैंडपंपों की ओर दौड़ भरते रहे। बिजली नहीं आने से पालिका के ट्यूबवैल भी शोपीस बन गए तो घरों में लगी समर्सेबिल भी बेकार साबित हो गई।
ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा मामला-
शहर के आधे हिस्से की बिजली शुक्रवार शाम से गायब होने का मामला प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पास तक पहुंच गया। ट्वीट के अलावा नागरिकों ने उनको इसकी जानकारी फोन के माध्यम से दी। मथुरा में जनता दरबार लगा रहे मंत्री ने तत्काल इस समस्या की जानकारी ली और सप्लाई जल्द देने को कहा।
फोन नहीं उठाते अफसर
सरकार ने बिजली अफसरों को सीयूजी नंबर नागरिकों की तकलीफ सुनने को दिए हैं, लेकिन इनको निजी जागीर समझने वाले अफसर फोन रिसीब करने में र्शिमन्दगी महसूस करते हैं। शहर की इस बिजली समस्या की जानकारी के लिए शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी हरेकृष्ण ने एसडीओ को शुक्रवार रात नौ बजे, शनिवार सुबह नौ और दस बजे फोन मिलाए। सरकारी नंबर पर घंटी तो जाती रही, लेकिन रिसीव नहीं हो सका।
----------
शुक्रवार शाम को बिलराम गेट सब स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो जाने से सप्लाई ठप हो गई। रात दस बजे सप्लाई लगाई तो भिटौना स्थित 132 पावर स्टेशन पर इस फीडर में खराबी आ गई। दोपहर तीन बजे खराबी ठीक करके सप्लाई दी गई।- सत्यदेव ¨सह, अधिशाषी अभियंता।
---------