गरीबों, किसानों की सेवा में समर्पित हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कासगंज संवाद सहयोगी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक कटाकर मनाया।
कासगंज, संवाद सहयोगी : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक कटाकर मनाया। भाजपा कार्यालय एवं प्रत्येक मंडल के बूथों पर कार्यक्रम किए गए। इसमें 71 जवान एवं 71 किसान सम्मानित किए गए। इस अवसर पर सभी लोगों को पाटुका और स्मृतिचिह्न दिए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह बाबा पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर केक काटा गया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और बार्डर पर हमारे देश की सुरक्षा कर रहे जवान भारत माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सम्मान का विषय है कि मोदी के रुप में देश को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह ने कहा कि दशकों से अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ना सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक कुशल नेतृत्व कैसे होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प एवं समर्पण से देशवासियों में एक नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास पैदा किया है। देश नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में 71 जवान एवं 71 किसानों को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, रविद्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।