Move to Jagran APP

गो माता का किया पूजन, निकाली शोभायात्रा

गोपष्टमी पर्व शुक्रवार को मनाय गया। गोशाला कमेटी के तत्वाधान में नदरई गेट स्थित गौशाला पर सुबह हवन यज्ञ हुआ। गोमाता की शोभा यात्रा निकाली गई। गौशाला पहुंचकर धर्मलांबियों ने गो माता का पूजन अर्चन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:46 PM (IST)
गो माता का किया पूजन, निकाली शोभायात्रा
गो माता का किया पूजन, निकाली शोभायात्रा

जासं, कासगंज: गोपष्टमी पर्व शुक्रवार को मनाय गया। गोशाला कमेटी के तत्वाधान में नदरई गेट स्थित गौशाला पर सुबह हवन यज्ञ हुआ। गोमाता की शोभा यात्रा निकाली गई। गौशाला पहुंचकर धर्मलांबियों ने गो माता का पूजन अर्चन किया। मिष्ठान खिलाया। इस दौरान गो माता के जय-जयकार के स्वर गुंजायमान रहे।

loksabha election banner

सुबह से ही नदरई गेट स्थित गोशाला पर गोशाला कमेटी के पदाधिकारियों और गोभक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। सुबह 9 बजे तक बड़ी संख्या में गोभक्त एकत्रित हो गए। गोभक्तों ने हवन यज्ञ में आहूति दी। इस मौके पर गोशाला कमेटी के सुभाष गर्ग ने गोमाता के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि गो सेवा से हर समस्या दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यकाल से ही गो प्रेमी थे। छह वर्ष की अल्पआयु में ही उन्होंने गोपाष्टमी के दिन गायों का पूजन किया था। हवन यज्ञ के बाद शहर में गोमाता की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें गायों के साथ साथ कृष्ण-बलराम की झांकी प्रदर्शित की गई। गौशाला में पहुंचकर धर्मलांबियों ने गोमाता का पूजन किया। आटे का लोबा और मिष्ठान खिलाया और गो माता की आरती उतारी। हवन यज्ञ और शोभा यात्रा के दौरान संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक कुमार, राकेश कुमार, निशिथ गर्ग, वेदप्रकाश अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक व गौ भक्त मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.