Move to Jagran APP

क्रांति दिवस पर शहीदों को किया याद

कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन के बाद सारा देश अंग्रेजों के विरूद्ध एकजुट हुआ और ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने पड़े।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:21 AM (IST)
क्रांति दिवस पर शहीदों को किया याद
क्रांति दिवस पर शहीदों को किया याद

जागरण संवाददाता, कासगंज: अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ कांग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति रूप में मनाई गई। पार्क रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने कहा कि आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन के बाद सारा देश अंग्रेजों के विरूद्ध एकजुट हुआ और ब्रिटिश हुकूमत को घुटने टेकने पड़े। इस दिन को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। मुंबई के जिस मैदान में झंडा फहराकर इसकी शुरूआत की गई थी उस मैदान को क्रांति मैदान के नाम जाना जाता है। इस मौके पर राजवीर सिंह राना, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजीव चौहान, झम्मन सिंह लोधी, इंद्र गौड़, शशीबाला गुप्ता, सुबोध शर्मा, देवी प्रसाद गार्ड, कबीर प्रताप सिंह, विजय चौहान, बृजेश यादव, विकास चौहान, स्नेहलता, दीप कुमार पांडे, विनय कुमार तोमर, बलवीर सिंह, हजारी लाल, अमर प्रताप सिंह आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.