Move to Jagran APP

तंगहाली से ऊब फंदे पर झूला मजदूर

मजदूरी करने गया था दिल्ली नहीं मिला काम तो घर भी नहीं लौटा शुक्रवार शाम को गांव के बाहर पेड़ पर लगाया फंदा

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 06:27 AM (IST)
तंगहाली से ऊब फंदे पर झूला मजदूर
तंगहाली से ऊब फंदे पर झूला मजदूर

जागरण संवाददाता, कासगंज: तंगहाली से ऊबकर एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदे पर झूल गया। वो रक्षाबंधन के बाद दिल्ली काम करने गया था। वहां से लौटने की परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

loksabha election banner

तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बीच भी रोटी के लिए तरसता यह अभागा परिवार थाना ढोलना के कस्बा बिलराम का है। मुहल्ला मंडी में रहने वाले पूरन पुत्र हुकुम सिंह के पास खुद का मकान भी नहीं। छोटे भाई के मकान में पत्नी सुनीता, दो बेटियों गुड़िया, हेमलता और तीन वर्षीय बेटे छत्रपाल के साथ रहती हैं। पूरन दिल्ली में मजदूरी करता था।

रक्षाबंधन पर पूरन घर लौटा मगर खाली हाथ। तीन दिन बाद वह फिर दिल्ली चला गया। इधर, घर में राशन खत्म हो चुका था। बच्चों के लिए पड़ोसी आदि कुछ खाद्य सामग्री आदि देते रहे। पत्‍‌नी सुनीता को उम्मीद थी कि पूरन कुछ कमाकर ही लौटेगा। मगर शुक्रवार शाम को अचानक एक खबर ने उसके होश उड़ा दिए। गांव के बाहर एक पेड़ पर पूरन फंदे पर लटका था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को पूरन के घर के हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम योगेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार कीíत चौधरी ने परिवार के लिए खाद्य सामग्री का इंतजाम कराया।

'मृतक के परिजनों को राशन की व्यवस्था करा दी गई है। एडीएम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी परिवार को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।'

-चंद्रप्रकाश सिंह

जिलाधिकारी

कासगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.