योगी एटा में करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास
कासगंज, जागरण संवाददाता। भाजपा मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनी
कासगंज, जागरण संवाददाता। भाजपा मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री के 26 को एटा में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि सांसद राजवीर ¨सह राजू भैय्या ने कहा कि 26 फरवरी को एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से एटा पहुंचने का आह्वान किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोंलकी ने कहा कि 26 लाभाíथयों के घर पर कमल च्योति दीपक जलाएं। दो मार्च को जिले की तीन विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली निकालने की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें युवा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में अमांपुर विधानसभा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक, देवेंद्र प्रताप, गौरीशंकर शर्मा, कासगंज विधानसभा प्रभारी डॉ. केत ¨सह वर्मा, महामंत्री नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, संजीव चौहान, शरद गुप्ता, संजय पुंढीर, मनोज भारद्वाज, अनुपम यादव, रणजीत, योगेश चौधरी, सुनील गुप्ता, शिवपाल ¨सह राठौर, ऋषि अग्रवाल, भगवान ¨सह एवं केपी ¨सह सोलंकी उपस्थित थे।