आकर्षक परिधानों में नजर आए बच्चे
अग्रवाल सभा ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। डांस प्रतियोगिता में बचों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कासगंज, संवाद सहयोगी। अग्रवाल सभा ने शुक्रवार को नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें समाज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आकर्षक परिधानों में बच्चे नजर आए। नृत्य प्रतियोगिता के प्रतियोगियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं संरक्षक अखिलेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही बच्चों द्वारा किए गए प्रस्तुतीकरण की भी सराहना की। महामंत्री राहुल अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश अग्रवाल ने किया। प्रबंधक अशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकिश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुकांत अग्रवाल, विशु बंसल, रजत मित्तल, नरेश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
यह रहे विजेता
नृत्य प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। प्रथम वर्ग में सान्या अग्रवाल ने प्रथम, याशिका अग्रवाल द्वितीय और नाव्या गोयल व सांची अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान प्रसिद्धी अग्रवाल ने पाया। वहीं, द्वितीय स्थान पर झलक व अविनि अग्रवाल रहीं और तृतीय स्थान वैष्णवी अग्रवाल ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस शो में प्रथम स्थान साम्या अग्रवाल, दक्ष तायल, द्वितीय स्थान वैष्णवी अग्रवाल और तृतीय स्थान निपुण अग्रवाल, शुभ अग्रवाल व श्रयांश अग्रवाल ने प्राप्त किया।