राम जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता
कस्बा अमांपुर में श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर भगवान राम के जन्मोत्सव मनाया गया।
कासगंज, संवाद सूत्र। कस्बा अमांपुर में श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन कथावाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर भगवान राम के जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम स्थल को भव्यता के साथ सजाया गया था। भगवान राम के जन्म का मंचन किया गया। राम जन्म होते ही पंडाल श्रीराम की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कथावाचक ने राम जन्म को लेकर अयोध्या में छाई खुशियां का वर्णन सुनाया। इस दौरान भजन-कीर्तन हुए। साथ ही धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस मौके पर पुष्पेंद्र वर्मा, लाला सोलंकी, केशवदेव गुप्ता, विनय प्रताप सोलंकी, अवधेश गुप्ता, देवेश सोलंकी, कुसुमवीर यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, संजीव माहेश्वरी, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।