विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, 10 दमकलें पांच घंटे में पा सकीं काबू

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 16 Sep 2026 04:41 PM (IST)

कासगंज के नदरई गेट बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे पूरा सामान ...और पढ़ें

HighLights

  1. दस दमकलों ने पांच घंटे से अधिक समय में आग बुझाई।

  2. घने धुएं के कारण आसपास के कई घर खाली कराए गए।

जागरण संवाददाता, कासगंज। शहर के नदरई गेट बाजार स्थित माॅल विशाल मेगा मार्ट में शार्ट सर्किट से बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। माल में रखा सारा सामान जल गया। 10 दमकलें मौके पर बुलाई गई। तब पांच घंटे से ज्यादा समय में आग बुझाई जा सकी।

आग बुझने के बाद घने धुएं से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद कई घरों को खाली कराया गया। एटा सहित दूसरे जिलों से दमकलें मंगानी पड़ी।

सुबह साढ़े 11 बजे विशाल मेला मार्ट के स्टाफ ने स्टोर से धुआं उठता देखा। उस समय ग्राहक नहीं थे। सिर्फ स्टाफ के आधा दर्जन कर्मचारी ही मौजूद थे। देखने ही देखने आग चौतरफा फैल गई और सारा सामान जल गया। स्टाफ ने ही तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दो दमकल ने तत्काल मौके पर रवाना कर दी गई। लेकिन आग भीषण थी

इस कारण आठ और दमकलें बुलाई गई। जिस समय स्टोर में आग लगी वह बंद था। जैसे तैसे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने उसे खोला और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन धुआं इतना घना था कि कर्मचारी उसमें घुस नहीं पा रहे थे। सांस लेने में कठिनाई आ रही थी। ऐसे में कर्मचारी आक्सीजन सिलेंडराें के साथ अंदर दाखिल हुए।

फिर भी चार घंटे तक आग पूरी तरह नहीं बुझाई सकी। इमारत के पिछले हिस्से की दीवार काट दी गई। तब भी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच यातायात नियंत्रित करने के लिए पीएसी को बुलाना पड़ा।

डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एसडीएम एसएन त्रिपाठी, सीएफओ आरके तिवारी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। प्रथम दृष्टयाआग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। इस बीच पुलिस ने मार्ट के आसपास की दुकानें बंद करा दी

पिछले हिस्से की गली में कई मकानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। मार्ट के अंदर से रह-रह कर धमाकों की आवाज आ रही थी। पुलिस को घर खाली कराने के लिए मुनादी करानी पड़ी। जिस समय आग लगी उस समय नेहा, हिमांशू, कोली, कुलदीप, अभिषेक, तुषार आदि मौजूद थे।

इनमें से आग बुझाने के प्रयास में नेहा का हाथ झुलस गया। इमारत की देखभाल करने वाले प्रबंधक मोहित गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में 35 अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन उससे बुझ नहीं पाई।

आग लगने की सूचना पर तत्काल ही दमकलों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत और अपनी जान पर खेल कर आग पर काबू पाया है। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में पांच घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

-

- आरके तिवारी, सीएफओ