विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज जेल से 'कालिया' को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले गई पुलिस, कुख्यात पर अतीक का था हाथ

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 21 Sep 2026 09:53 PM (IST)

कासगंज जेल में बंद आसाद कालिया को 30 लाख रुपये की रंगदारी के एक पुराने मामले में प्रयागराज की एडीजे ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड तस्वीर। इनसेट में कुख्यात कालिया।

AI जेनरेटेड तस्वीर। इनसेट में कुख्यात कालिया।

HighLights

  1. आसाद कालिया को कासगंज जेल से प्रयागराज कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया।

  2. इस प्रकरण में अतीक अहमद के बेटों के नाम भी शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, कासगंज। जिला जेल में निरुद्ध आसाद कालिया को पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लेकर गई। वहां एडीजे कोर्ट में करीब तीन वर्ष पुराने 30 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में उसकी पेशी हुई। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे लेकर कासगंज वापस लौटी और देर रात जिला जेल में दाखिल कराया।

आसाद कालिया को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की शाम छह बजे जिला जेल से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया था। प्रयागराज पहुंचने के बाद उसे एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। बताया गया कि मामला करीब 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से संबंधित है

इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और आबान अहमद के नाम भी शामिल बताए गए हैं। कोर्ट में निर्धारित कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम आसाद कालिया को लेकर कासगंज के लिए रवाना हुई।

लंबी दूरी और सुरक्षा व्यवस्था के कारण पुलिस टीम देर रात जिला जेल पहुंची। जेल परिसर में पहुंचने के बाद जेल प्रशासन ने नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और उसे दोबारा जेल में दाखिल कर दिया।

आसाद कालिया को पुलिस प्रयागराज स्थित कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी। कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे देर रात जिला जेल वापस लेकर पहुंची। जेल प्रशासन की ओर से नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल में दाखिल कर लिया गया।_

-

शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक पचलाना, कासगंज