विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kasganj News: राजगद्दी समारोह में विहिप नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश जारी

By krishna sharmaEdited By: Tanu Gupta
Published: Sat, 08 Oct 2022 12:35 PM (IST)

Kasganj News विहिप नेता की हालत गंभीर। हाथ में लगा था चाकू। असामाजिक तत्वों ने शुरू की थी विहिप और ...और पढ़ें

कासगंज में देर रात विहिप नेता पर जानलेवा हमला।
कासगंज में देर रात विहिप नेता पर जानलेवा हमला।

कासगंज, जागरण टीम। रामलीाला महोत्सव में राजगद्दी मंचन के दौरान शुक्रवार की देर रात विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता परमुख (कासगंज-एटा)विक्रम सिसौदिया पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन उन्हें अशोक नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः Nasik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बस में आग लगने से 11 जिंदा जले, कई लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

गलीगलौज से शुरू हुआ विवाद

शहर में शुक्रवार की रात राजगद्दी का आयोजन चल रहा था। शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसकी व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जुटे हुए थे। सोरों गेट स्थित मीना बाजार गली के नुक्कड़ पर असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विक्रम सिसौदिया पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके हाथ में लगा। मारपीट में गंभीर चोटें भी आई हैं। आननफानन में उन्हें अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। विक्रम सिसोदिया का कहना है कि दो हमलावरों को उन्होंने पहचान लिया हैं। घटना के संबंध में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। हिंदूवादी संगठनों में इस मामले को लेकर आक्रोश है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। हमलावरों की तलाश की जा रही है।