कासगंज में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी के बीच विवाद, जमकर हुआ हंगामा
कासगंज में नदरई गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क से निकलने को लेकर एबीवीपी जिला संयोजक और एक पुलिसकर्मी के ...और पढ़ें

कासगंज में हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
जागरण संवाददाता, कासगंज। नदरई गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में सड़क से निकलने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक हिमांशु और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी नीरज चाहर के बीच विवाद हो गया। जिला संयोजक ने पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और धरने पर बैठ कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चौकी पर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी नेताओं ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिमांशु का आरोप है कि सड़क से निकलने को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से नाराज विद्यार्थी परिषद के नेता और कार्यकर्ता नदरई गेट पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
घटना को लेकर कुछ समय तक चौकी पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।एएसपी आलोक कुमार ने बताया एबीबीपी के कार्यकर्ताओ का समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया है। विवाद की जानकारी की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर घटना के तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
