विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में घर से युवती अगवा, पंचायत अध्यक्ष पति-पुत्र समेत आठ पर मुकदमा दर्ज

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 15 Oct 2026 02:13 PM (IST)

कासगंज के सिढ़पुरा में एक युवती को घर से अगवा करने के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति, पुत्र ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, कासगंज। सिढ़पुरा कस्बे के नेहरू नगर में युवती को घर से जबरन ले जाने के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति, पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के पिता ने घर से नकदी और जेवर गायब होने तथा पत्नी और बेटे के बेहोशी की हालत में मिलने की शिकायत भी पुलिस से की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार युवती के पिता ने बताया 11 अक्टूबर की रात किसी काम से एटा गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटी बेटी घर में मौजूद थे। आरोप है कि 12 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे घर लौटने पर मुख्य गेट खुला मिला। अंदर सामान बिखरा था और कुछ नकदी व जेवर गायब थे। बेटी निकेता भी घर पर नहीं थी, जबकि पत्नी और बेटा कमरे में बेहोश मिले।

अजय प्रकाश ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि आर्यन गुप्ता अपने दो साथियों के साथ विटारा ब्रेजा कार से निकेता को ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि आर्यन करीब एक साल से उनकी बेटी से जबरन शादी करने के लिए परिवार को धमका रहा था। इस संबंध में उन्होंने उसके परिजनों से शिकायत भी की थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति शम्मी कपूर गुप्ता, उनके बेटे मिथुन गुप्ता, भतीजे आर्यन गुप्ता, अशोक गुप्ता, अर्जुन गुप्ता समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।