विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में गंगा में फिर आया उफान, नौ सेमी बढ़ गया जलस्तर; बाढ़ के डर से गांव हो रहे खाली

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 01 Sep 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

कासगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो खतरे के निशान से सिर्फ 11 सेंटीमीटर नीचे है। इससे ...और पढ़ें

कासगंज में उफनाती गंगा का पानी गांवों में दुबारा से घुस गया है।

कासगंज में उफनाती गंगा का पानी गांवों में दुबारा से घुस गया है।

जागरण संवाददाता, कासगंज। गंगा के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कछला पुल पर जलस्तर में नौ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।

मंगलवार को कछला पुल पर गंगा का जलस्तर 162.29 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 162.40 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से महज 11 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पटियाली तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ने लगा है

मूझखेड़ा, नरपत नगला, खना और जयकिशन नगला समेत आसपास के गांवों में गंगा का पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है। खेतों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों के सामने फसलों को नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। वहीं पशुपालकों के सामने हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण पहले ही जनजीवन प्रभावित हुआ था। अब जलस्तर दोबारा बढ़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है।