कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई प्रभात फेरी
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभात फेरी निकाली गई।
जासं, कासगंज: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं स्कूलों में ध्वजारोहण की औपचारिकता तक कार्यक्रम सीमित रहे।
जिला मुख्यालय पर आजादी के तराने जरूर गूंजे, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएम और एसपी शहर में निगरानी बनाए रहे। चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती रही। इस बीच शहर में कुछ युवाओं द्वारा चंदन की याद में यात्रा निकालने की खबर फैली तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन की टीम युवाओं को ढूंढती रही, लेकिन वह ढूंढे नहीं मिले। इसके बावजूद स्कूलों में भी देशभक्ति की लहर दौड़ी। कुछ स्कूलों में तो देर तक कार्यक्रम आयोजित किए। हालांकि कुछ स्कूलों में ध्वजारोहण ही किया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रयासरत रहे। कई अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और वहां कार्यक्रम आयोजित करने वाले बच्चों का प्रोत्साहन किया। इधर शहर भर में स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। एडीएम राकेश यादव और एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा खाकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रभू पार्क से शुरू की गई। चंदन मय शर्ट ने बढ़ाई चौकसी
स्वतंत्रता दिवस सुबह चार-पांच युवा नदरई गेट पर चंदन की फोटो छपी शर्ट पहन कर शहर में निकले तो प्रशासन चौकन्ना हो गया। कुछ दूर तक पुलिस ने इन युवाओं का पीछा किया, लेकिन थोड़ी देर में शहर की गलियों में यह युवक गुम हो गए। खुफिया तंत्र पूरे दिन सक्रिय बनाए रहा। स्कूलों में हुए बेहतर कार्यक्रम
परिषदीय स्कूलों में बेहतर कार्यक्रम कराए गए। शिक्षकों में जोश दिखाई दिया। देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चले है। प्रभात फेरी भी उत्साह के साथ निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया।
- अंजली अग्रवाल, बीएसए सुबह से ही जिले भर में कड़ी चौकसी थी। परंपरागत कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं थी। लेकिन अराजकता फैलाने की किसी को इजाजत नहीं थी। तिरंगा यात्रा नहीं निकाली गई। -- शिव हरी मीणा, एसपी हर्षोल्लास से मनाया पर्व
जिले भर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों में कार्यक्रम भी हुए। बाजारों में भी लोग स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे थे।
- आरपी ¨सह, डीएम तिरंगा लगा निकले युवा
भले ही प्रशासन ने तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं दी। लेकिन युवाओं ने भी अंदरखाने देशभक्ति की भावना को जाग्रत किया। योजना बनाई कि सामूहिक रूप से नहीं, बल्कि एक मोटरसाइकिल में दो युवा तिरंगा लगाकर शहर में घूमेंगे। सभी मोटरसाइकिल अलग-अलग रहेंगी। नाकाम रहा प्रशासन
शासन की पंगुता का कीíतमान जो तुमने रचा, ऐसा किया इलाज मर्ज न मरीज बचा.. यह शब्द शहर के चिकित्सक अखिलेश गौड़ ने कहे है। उन्होंने प्रशासन को खुला पत्र लिखकर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर इससे बड़ी नाकामी और क्या होगी जब झांकियां निकालने पर पाबंदी लगा दी हो। हमने 15 अगस्त पर कासगंज में ब्रिटिश हुकुमत का एहसास किया।