यूकेलिप्टस के बाग में बन रहे थे अवैध असलहा
अवैध शस्त्र निर्माताओं के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को गुरुवार
कासगंज, जागरण संवाददाता : अवैध शस्त्र निर्माताओं के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। सोरों क्षेत्र में एक व्यक्ति को कई बने एवं अधबने तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यहां यूकेलिप्टस के बाग में अवैध असलहा बन रहे थे।
पुलिस को बूढ़ी गंगा पुलिया के निकट यूकेलिप्टस के बाग में अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालन की जानकारी मिली। सीओ आरके तिवारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सारस्वत ने सोरों थाने के पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार रात छापा मारा। मौके से पुलिस ने विजनेश निवासी सियारपुर थाना सोरों को गिरफ्तार किया। चार तमंचों के साथ में बड़ी मात्रा में अधबने तमंचे बरामद किये हैं। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपित के द्वारा अवैध असलहा की सप्लाई कहां की जाती थी। इसकी जानकारी की जा रही है।