कासगंज में सनसनीखेज घटना, गृह क्लेश में बेटी की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पिता ने भी की आत्महत्या, पत्नी घायल
Kasganj Crime News बेटी के चाल चलन पर शक होने पर शिक्षक पिता ने बेटी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है। शहर में हुई सनसनीखेज घटना।
By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 25 Mar 2023 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 03:58 PM (IST)
कासगंज, जागरण टीम। कासगंज में जवान बेटी के चरित्र पर शक होने पर शनिवार को दोपहर घर में कलह हो गई। इस दौरान शिक्षक ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर बेटी की जान ले ली और फिर खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान पत्नी भी घायल हो गई।
शहर की पाश कालोनी आवास विकास में दिनदहाड़े हुए इस घटना से शहरभर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें