धूमधाम से निकलेगी प्रभु श्रीराम की बरात
बैठक में तय किया गया कि राम बरात शाम छह बजे से पंचायती बाग से प्रारंभ होगी। 10 दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी।
संवाद सूत्र, गंजडुंडवारा: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। शनिवार को रामलीला कमेटी की बैठक कार्यालय पर हुई। जिसमें राम बरात की भव्यता की रणनीति बनाई गई। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में तय किया गया कि राम बरात शाम छह बजे से पंचायती बाग से प्रारंभ होगी। 10 दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटते हुए प्रत्येक झांकी पर दो दो लोगों को लगाया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन ने कहा कि राम बरात शोभा निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। बैठक में प्रमोद यादव, सुरेश चंद आर्या, सुभाष चंद्र गुप्ता, उमेश चंद्र, राम कुमार गुप्ता, शेखर राठौर, दिलीप गुप्ता, अजय गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, चंद्रपाल माथुर, रघुवीर सिंह, हरिओम गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता सहित आदि राम भक्त मौजूद रहे।