अश्व पालकों के सहयोग से गेलेंडर का होगा उन्मूलन
जासं,कासगंज: शहर में अश्व मित्र संमेलन चेतक अश्व कल्याण समिति और बुर्क इंडिया के तत्वाधान में आयोजन हुआ। इसमें अश्वों को गेलेंडर की समस्या के समाधान पर चर्चा की गई। सीवीओ ने इसकी विस्तार से जानकारी दी।
- फोटो-
जासं,कासगंज: शहर में अश्व मित्र सम्मेलन चेतक अश्व कल्याण समिति और बुर्क इंडिया के तत्वाधान में दो दिवसीय अश्व मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एटा और कासगंज जिले के अश्व पालकों और महिलाओं ने भागीदारी की। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस खोखर करते हुए संबोधन में पशु अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं को बताते हुए अश्व हुए अश्व कल्याण कार्यक्रम को आगे बढाने के लिए ब्रुक इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। पशुचिकित्साधिकारी सिढ़पुरा डॉ. नीरज यादव ने गेलेंडर के उन्मूलन के लिए खून जांच में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर ब्रुक इंडिया के सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर रमेश रंजन और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्षता मुंशीलाल ने की।