Move to Jagran APP

सूखा पड़ा है कासगंज का गंजडुंडवारा रजबहा

दर्जनों गांवों के खेतों में सिचाई की समस्या हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारी भी बेखबर बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:30 AM (IST)
सूखा पड़ा है कासगंज का गंजडुंडवारा रजबहा
सूखा पड़ा है कासगंज का गंजडुंडवारा रजबहा

गंजडुंडवारा (कासगंज), संवाद सूत्र। गंजडुंडवारा रजबहा में बीते कई महीनों से पानी नहीं आ रहा है। दर्जनों गांवों के खेतों में सिचाई की समस्या बनी हुई है। इससे किसान परेशान हैं। जिम्मेदार अधिकारी इससे बेखबर हैं। किसानों ने रजबहा में डीएम से पानी छुड़वाने की मांग की है।

loksabha election banner

दर्जनों ग्रामों के खेतों में गंजडुंडवारा रजबहा सिचाई का प्रमुख साधन है, लेकिन यह रजबहा कई माह से सूखा पड़ा है। किसान निजी स्रोतों से फसल की सिचाई कर रहे हैं, जिससे कृषि की लागत बढ़ रही है और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजबहा में पानी नहीं होने के कारण रबी की फसल में देरी हो रही है। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शीघ्र ही रजबहा से पानी मिलेगा जो रबी की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। मोहर सिंह, उल्फतराम, सतीश, रामलाल, रेवाशंकर, रामपाल सिंह, संजीव कुमार, राजीव कुमार आदि ग्रामीणों ने डीएम सीपी सिंह से रजबहा में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है। इन गांवों में हैं समस्या

- गढि़या

- रामपुरा

- चिरौला

- नगला भगना

- गनेशपुर

- नगला डरू

- दुलाई

रबी की फसल से पहले रजबहों में पानी मिलता रहा है। इससे किसानों को सिंचाई की समस्या नहीं रहती है। इस बार रजबहा सूखा पड़ है। समस्या हो रही है।

करन सिंह, गणेशपुर इंजन से सिचाई करने से कृषि की लागत बढ़ जाती है और परेशानी का सामना करना पड़ता है। बंबे और नहर के पानी से सिचाई आसान होती है।

सतीश चंद्र, गंजडुंडवारा इस समय पानी बंद है। सिल्ट सफाई का काम चलेगा। बंद का समय है। 15 दिसंबर के बाद पानी छोड़ा जाएगा।

अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.