यमुना पुत्रों की सेवा से महकेगी गंगा मैया
लहरा के गंगा घाट दो दिन तक धाíमक आयोजन से महकेंगे। मथुरा से आ रहे हलवाई पकवान तैयार करेंगे।
जागरण संवाददाता, सोरों: लहरा के गंगा घाट दो दिन तक धाíमक आयोजन से महकेंगे। मथुरा से आए यमुना पुत्र दो दिन तक गंगा मैया की सेवा में जुटेंगे। आयोजन के पहले दिन गंगा मैया का अभिषेक होगा, छप्पन भोग भी सजेगा।
मथुरा की श्री गंगा भक्त ट्रस्ट समिति हर साल भादों के महीने में गंगा के लहरा घाट पर दो दिन का धाíमक आयोजन उत्सव करती है। समिति के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि आयोजन की शुरुआत शनिवार को सुबह 11 बजे श्री गंगा महारानी के अभिषेक के साथ होगी। शाम 4 बजे से छप्पन भोग सजेंगे तो छह बजे दीपदान और हवन भी किया जाएगा, जबकि रात 10 बजे गंगा महारानी को समर्पित जागरण होगा।
उन्होंने बताया कि अगले दिन रविवार को दूध-फल सेवा होगी, कलश यात्रा निकलेगी। 51 महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर कलशों को सिर पर रखकर गंगा महारानी की पूजा करेंगी। इसके बाद प्रसाद वितरण का होगा।
सौ हलवाई लगे भोग में:
गंगा महारानी के दिव्य और अलौकिक छप्पन भोग को तैयार करने के लिए मथुरा के सौ हलवाइयों का दल लहरा पर आया हुआ है। आयोजन समिति भी पांच दिन से घाट पर मौजूद है। लहरा की श्री बृज धाम धर्मशाला में होने वाले आयोजन के लिए कई दिन से तैयारियां चल रही है। छह टन छप्पन भोग प्रसाद बनाया गया है तो दस श्रद्धालुओं को प्रसाद भी खिलाया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।